Rewari News :: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारूहेड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं बीजेपी के स्टार प्रचारक नेता पुष्कर सिंह धामी ने रेवाड़ी से बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव के समर्थन में धारूहेड़ा में चुनाव प्रचार कर वोट की अपील की।



ग्राम समाचार न्यूज :: रेवाड़ी :: भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव के समर्थन में आज वार्ड नं.- 14 लेबर चौक, रामनगर, धारूहेड़ा में हुई जन आशीर्वाद रैली को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधित किया। लक्ष्मण ने कहा कि जन आशीर्वाद रैली में रेवाड़ी के हर गांव और कस्बे से हजारों की संख्या में युवा साथियों, बड़े बुजुर्गों, माताओं और बहनों ने पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाया, इसके लिए सभी का बहुत आभार जताया। जसनभा में हजारों की संख्या में पहुंचकर रेवाड़ी वासियों ने दिखा दिया कि रेवाड़ी में भाजपा का कमल खिलना तय है। 

बीजेपी के स्टार प्रचारक सीएम पुष्कर सिंह धामी हरियाणा दौरे पर हैं। धारूहेड़ा, रेवाड़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए कालीखोली हेलीपैड, भिवाड़ी पहुंचने पर सीएम धामी का भाजपा के सम्मानित पदाधिकारियों व कर्मठ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रेवाड़ी में प्रचार किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित कर जनता से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव के पक्ष में वोट करने की अपील की। सीएम ने जनता से उनके पक्ष में मतदान कर हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करने की अपील की। सीएम धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने हरियाणा में विकास और सुशासन का मॉडल दिया है। जबकि कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों, कुशासन ने सदैव हरियाणा को घोटालों और भ्रष्टाचार के दलदल में धकेलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस चुनाव में हरियाणा की जनता एक बार फिर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाते हुए सुशासन का कमल खिलाने जा रही है। 

आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के सीएम ओर बीजेपी के स्टार नेता पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के दौरे पर हैं। रविवार को धारूहेड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सीएम धामी का भाजपा के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह सहित बीजेपी पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के लिए रेवाड़ी में प्रचार किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित कर जनता से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव के पक्ष में वोट करने की अपील की। सीएम ने जनता से उनके पक्ष में मतदान कर हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करने की अपील की। सीएम धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने हरियाणा में विकास और सुशासन का मॉडल दिया है। जबकि कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों, कुशासन ने सदैव हरियाणा को घोटालों और भ्रष्टाचार के दलदल में धकेलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस चुनाव में हरियाणा की जनता एक बार फिर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाते हुए सुशासन का कमल खिलाने जा रही है।

रविवार को कापड़ीवास में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने चुनावी दौरा किया। जिसमे लक्ष्मण को भारी मतों से जीतने का सभी ने भरोसा दिया। इस अवसर पर दारा सिंह एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, चिराग सिंह लाभार्थी प्रकोष्ठ, ब्रह्म प्रकाश, मुकेश सारवान बूथ अध्यक्ष जिला सह संयोजक लाभार्थी प्रकोष्ठ रेवाड़ी और धारूहेड़ा में भाजपा प्रत्यासी लक्ष्मण के चुनावी सभा की जिसमे लक्ष्मण सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील की। जिसमे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का भी मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें