Godda News: गोड्डा कॉलेज मैदान में प्रारंभ हुआ प्रखंड स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता का तीसरा संस्करण


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  गोड्डा कॉलेज के मैदान में प्रारंभ हुआ प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का तृतीय संस्करण। प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स के ट्रैक इवेंट, योगा एवं वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। अंडर 14 बालक एवं बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में प्रशांत राज तथा राजकुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजय हांसदा और पल्लवी मुर्मू ने अंडर 14 बालक एवं बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राहुल मुर्मू और खुशबू कुमारी ने अंडर 14 बालक एवं बालिका वर्ग के 400 मीटर में जीते। रोहित टुडू एवं उषा टुडू ने अंडर 14 बालक एवं बालिका वर्ग के 600 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई कर लिया।

योगा में राखी कुमारी, शिवानी हांसदा, रूबी कुमारी, करण कुमार साह, तुलसी साह, सपना कुमारी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया। वॉलीबाल की स्पर्धा में हाई स्कूल मोतिया ने जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गोड्डा को हरा कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। प्रतियोगिता के संचालन में बीआरपी रत्न दुबे, बीपीओ सुधीर हांसदा, शारीरिक शिक्षा शिक्षक संजीव रंजन नीरज कुमार सिंह, अजय कुमार राय, अनंत यादव, सुशील दास, अंजर अहमद, धर्मेंद्र प्रसाद साह, सोनी कुमारी, पूजा कुमारी और प्रवीण कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें