Godda News: खेलेंगे पढ़ेंगे और बढ़ेंगे हम थीम के साथ हुआ जिला स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता का आगाज


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  खेलेंगे, पढ़ेंगे और बढ़ेंगे हम थीम के साथ हुआ आगाज जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ गोड्डा कॉलेज मैदान में मुख्य अतिथि गोड्डा अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा पदाधिकारी डॉक्टर प्राण कुमार महतो, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू और अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विभाष चंद्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में पथरगामा कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों ने बैंड की मनमोहक प्रस्तुति की।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने बच्चो को खेल भावना से खेलने के लिए कहा। जिला क्रीड़ा पदाधिकारी डॉक्टर प्राण कुमार महतो ने बच्चो को बताया कि खेल सिर्फ मनोरंजन या स्वस्थ के लिए ही जरूरी नहीं बल्कि खेल द्वारा हमारा समाजीकरण भी होता है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू ने बच्चो को पढ़ाई के साथ खेल को भी उतना ही महत्व देने की बात कही। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंडर 14 बालक वर्ग के 100 मीटर में महेश टुडू। 200 मीटर में दिनेश टुडू। 400 मीटर में गौरव कुमार। 600 मीटर में प्रिंस कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया।

अंडर 14 बालिका वर्ग के 100 मीटर में स्मिता मुर्मू। 200 मीटर में दृष्टि कुमारी। 400 मीटर मे शलोमी मुर्मू। 600 मीटर में रंजू किस्कू प्रथम स्थान प्राप्त कर राजस्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। अंडर 14 बालक वर्ग में 4*100 रिले दौड़ एन जी प्लस टू विद्यालय के नाम रही।

ज्ञात हो की प्रखंडों से अपनी स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ही  जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते है तथा जिलास्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट को ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाता है। खेल प्रतियोगिता के संचालन में शारीरिक शिक्षा शिक्षक सह एन आई एस कोच नीरज कुमार, अजय कुमार राय, किशोर कुमार ठाकुर, संजय सोरेन, अंजर अहमद, जहीर आलम, जहीर अब्बास, सनी भारती, अनंत कुमार यादव, सुशील सिंह, सुशील दास, धर्मेंद्र साह, सोनी कुमारी, ललन कुमार,  संजीव रंजन, सावित्री सोरेन, संजीव रंजन, अशोक कुमार, रंजन यादव, जयशंकर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अमरेंद्र कुमार सिंह (बिट्टू)

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे, ब्यूरो चीफ गोड्डा ।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें