Rewari News :: IMA की ओर से विश्व ह्रदय घात दिवस पर नेहरू पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

ग्राम समाचार न्यूज :: रेवाड़ी :: रविवार सुबह महाराणा प्रताप चौक स्थित नेहरू पार्क में आइएमए रेवाड़ी ने विश्व हृदय दिवस पर परिचर्चा एवं कार्यशाला का सफल आयोजन किया। पार्क में मॉर्निंग वॉक पर आने वाले शहरवासी, नेहरू पार्क समिति के सदस्य, नई अनाज मंडी के सदस्यगण, डॉक्टर्स, बच्चे बड़ी संख्या में सहभागी बने।



इस कार्यक्रम में बीपी जाँच, शुगर जाँच व खून जाँच की सुविधा भी मुफ़्त में मुहैया कराई गई।

IMA रेवाड़ी के अध्यक्ष डॉक्टर दीपक, सेक्रेटरी डॉक्टर नीरज यादव, आइएमए प्रयास विंग की चेयरपर्सन डॉक्टर पूनम यादव, व सदस्य डॉक्टर अचल सिंगला, डॉक्टर सुरेखा यादव, विनीता यादव जी व शैफ़ाली सैनी जी ने मिलकर बेहतरीन कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में रेवाड़ी शहर के सभी प्रमुख हृदय रोग विशेषज्ञ एक साथ उपस्थित रहे और हृदय संबंधित विषयों पर परिचर्चा की।



हृदय विशेषज्ञों में डॉक्टर अभय कुमार (मार्स अस्पताल), डॉक्टर सुप्रतिक्ष यादव (यदुवंशी अस्पताल), डॉक्टर अश्विनी कुमार (मेट्रो अस्पताल),  डॉक्टर तरुण राव (मातृका अस्पताल) व डॉक्टर राहुल सिंगला (विराट अस्पताल ) मौजूद रहे एवं अपने अनुभव लोगों के साथ साझा किए।

परिचर्चा के दौरान सभी हृदय विशेषज्ञों द्वारा वहाँ मौजूद आम जन के हृदय संबंधी प्रश्नों का संतोषजनक व तर्कपूर्ण जवाब दिया गया।

हृदय रोगों से कैसे बचें, अपने हृदय का ख़याल कैसे रखें व हृदय रोगों के लक्षणों को कैसे पहचानें, इन सभी विषयों पर परिचर्चा हुई।



सभी हृदय रोग विशेषज्ञों ने संयुक्त रूप से सलाह दी कि हृदय रोगों से बचने के लिए सब लोग 30 मिनट की सैर, हल्का व्यायाम, योग व शुद्ध भोजन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाएँ। और 40 साल की उम्र के बाद हर दो साल में अपना संपूर्ण शरीर व हृदय का चेकअप अवश्य करवाये। और साथ ही साथ किसी भी छाती के दर्द को अनदेखा न करें एवं नज़दीकी डॉक्टर से अवश्य सलाह लें।

इस कार्यक्रम में नेहरू पार्क समिति के अध्यक्ष रामचंद्र अग्घी, सदस्य के के बांशीवाल, त्रिभुवन भटनागर, महेश स्वामी, श्याम सहगल, श्याम सुंदर, बृजभूषण वकील आदि मौजूद रहे।



इसके अलावा श्री अशोक यादव, श्री M S यादव, श्री प्रेम कुमार, भारत विकास परिषद (श्रीराम शाखा) के अध्यक्ष श्री जितेश अग्रवाल, अमन गुप्ता,  अनाज मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल व अन्य गणमान्य लोग विशेष रूप से मौजूद रहे।

अध्यक्ष डॉक्टर दीपक यादव ने कहा कि IMA रेवाड़ी की प्रयास विंग आगे भी इसी प्रकार आम जनता व समाज के बीच जाकर काम करेगी।



इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रेवाड़ी अपने सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रयोग कर रही है। हाल ही में संस्था ने गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल, केएलपी कॉलेज, सेक्टर 18 में वाल्कथॉन, रेज़ागला पार्क में “ज़िंदगी ख़ूबसूरत” आदि सफल प्रोग्राम किए हैं।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें