Rewari News :: बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के चुनाव प्रचार में उमड़ी भीड़ को देख विरोधियों के आए पसीने :: वंदना पोपली



रेवाड़ी में भारतीय जनता पार्टी के जुझारू, कर्मठ व राम भक्त लक्ष्मण सिंह यादव के प्रचार प्रसार को देख विरोधियों सहित कांग्रेस पिता पुत्र को पसीने आ रहे है। मां बेटा व पिता गली गली पसीना बहाते फिर रहे हैं। अब उनकी दाल नहीं गल रही तो राहुल बाबा को भी बुला लिया मगर वे नहीं जानते की राहुल बाबा के आने से रही सही कसर भी पूरी हो जाएगी। 



उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी की तेजतर्रार जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली ने कांग्रेस उम्मीद्वार चिरंजीव राव पर कटाक्ष करते हुए व्यक्त किए। डा. वंदना पोपली ने कहा की अमित शाह जी ठीक कह रहे थे राहुल बाबा को पता ही नहीं की फसल कैसे पैदा होती है। वे तो आलू से सोना बनाने जैसे कारनामे करते हैं। उन्होंने क्या कभी किसान की समस्या को समझा है। 



वो तो महलों में या विदेश में बैठ कर उल्टी सीधी बयानबाजी करते रहते हैं। आज भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पूरे भारत में 24 की 24 फसलें एमएसपी पर खरीद रही है। आज किसान हर तरह से आबाद है। अगर राहुल बाबा रेवाड़ी आएंगे तो लोग उनकी बातें सुनने व अपने मनोरंजन के लिए जरूर जाएंगे। हरियाणा की जनता के लिए वे एक मनोरंजन के साधन के अलावा कुछ नहीं है। 



भारतीय जनता पार्टी के उम्मीद्वार लक्ष्मण सिंह यादव से प्रेरित होकर अबकी बार रेवाड़ी की जनता पिता पुत्र के 50 साल के तिलिस्मी दुर्ग को वोट की चोट से ढहा देगी। लक्ष्मण सिंह यादव पर जनता स्वरूप श्रीराम का आशीर्वाद है।


वंदना पोपली ने दावा किया कि अबकी बार रेवाड़ी में भाजपा सरकार बनेगी, लक्ष्मण सिंह यादव रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि राम आए हैं तो लक्ष्मण भी आएंगे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें