Rewari News :: नायब सैनी को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाए जाने पर डॉ. आर.के. जांगड़ा ने बधाई दी

ग्राम समाचार न्यूज :: रेवाड़ी :: स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार के सदस्य डॉ. आर.के. जांगड़ा विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पुन: मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ लेते ही प्रदेश के 24 हजार 800 सौ युवाओं को नौकरी देकर दीपावली के त्यौहार का अनमोल उपहार दिया है। मुख्यमंत्री के लिए युवाओं, किसानों और नारी शक्ति के हित के फैसलें सर्वोपरि है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने बिना खर्ची और पर्ची के युवाओं को रोजगार देकर उनका भविष्य बदल दिया है। युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी मिलना प्रदेश सरकार की बड़ी उपलब्धि है।




डॉ. जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की डबल इंजन भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार सभी वर्गों को लेकर गरीब कल्याण के लिए समर्पित भाव से सबका साथ सबका विकास करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में 10 वर्षों में हरियाणा एक हरियाणवी एक के सिद्धांत पर सरकार ने सुशासन की स्थापना कर जो विकासशील कार्य है उन्हीं के परिणाम स्वरूप पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। राज्य के सर्वांगीण विकास और व्यापक जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने हेतु नायाब सरकार महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार ऐतिहासिक जीत जनता और पार्टी के सुशासन और समानता की जीत है। उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा विकास की नई बंदियों को हासिल करेगा। उन्होंने कहा हरियाणा की जनता का विश्वास बीजेपी के सक्षम नेतृत्व सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों में है। उन्होंने कहा नायक सरकार ने युवाओं किसानों के हित में पहली कलम से फैसले लेकर इतिहास रच दिया है। केंद्र की मोदी सरकार ने फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों को लाभ देने का काम किया है। डॉ.जांगड़ा ने मुख्यमंत्री द्वारा एससी वर्ग के आरक्षण के वर्गीकरण के फैसले को लागू करने पर उनका आभार जताया गया। इस अवसर पर गिरवर सिंह, भीम सिंह सैनी, डॉ. विजेंद्र शर्मा, सन्नी कुमार एडवोकेट, एडवोकेट आजाद सिंह, अमर सिंह, राजेश शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें