"ग्रीन इंडिया - क्लीन इंडिया" एवं स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार के तत्वाधान में सांय काल सेक्टर- 4 रेवाड़ी स्थित कार्यालय पर युवा शक्ति ऊर्जावान बनाकर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर पीएम नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने हेतु 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रोफेसर विजेंद्र शर्मा ने कहा स्वामी विवेकानंद का "उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जायें "हमेशा युवाओं को देश निर्माण की भूमिका हेतु प्रेरणा देता रहेगा। स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श हैं। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रोफेसर डॉ. जया शर्मा ने कहा एक राष्ट्र रूप में, आज भारत के पास लक्ष्य है 2047 में विकसित भारत का,जो युवाओं में संगठनों को भी इसे जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी को सपनों को साकार करने हेतु युवा पीढ़ी लक्ष्य के साथ अपने व्यक्तिगत लक्ष्य खोज पा रहे हैं। उन्होंने कहा जिस तरह आजादी की लक्ष्य ने करोड़ों लोगों को प्रेरित किया था लाखों लोग निकल पड़े थे उसे राह पर जिसने हमें 1947 में भारत को आजाद दी दिलवाने हेतु पहुंचाया। हम पीएम नरेंद्र मोदी को इस स्पष्ट में प्रेरक लक्ष्य के लिए साधुवाद प्रेषित करते हैं।
संगोष्ठी के संयोजक डॉ.आर.के.जांगड़ा विश्वकर्मा ने कहा स्वामी विवेकानंद के संदेशों के अनुसार लक्ष्य की प्राप्ति में फोकस होने पर निरंतर दोनों का ही महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा आजादी के महानायक आज भी हमारे प्रेरणा के सूर्य है। एक दिया आजादी के महानायकों महापुरुषों और अमर वीर शहीदों की याद में पिछले 5 वर्षों से समय से अभियान चल रहा है। स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा से ही हम जीवन में अध्यात्म को अपनाकर भारतीय संस्कृति और संस्कारों को जिंदा रखे हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल का स्टैचू ऑफ यूनिटी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा कर्तव्य पथ पर स्थापित कर देश को समर्पित करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में संविधान की 75वीं वर्षगांठ के नियमित भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व कृतित्व को याद करते हुए युवा पीढ़ी को इस जुड़ने हेतु वेबसाइट का गठन भी किया गया है। वर्तमान राजनीतिक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी हमारे युवाओं को प्रेरित कर ऐतिहासिक युवा राष्ट्रीय समारोह दिल्ली में आयोजित हुआ। उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने हेतु अनेक जन कल्याणकारी नीतियों का निर्माण किया गया है संगोष्ठी में स्वामी विवेकानंद की याद में पौधारोपण के साथ वयोंवृद्ध विमला देवी, आशा देवी, ममता देवी, सुषमा देवी विद्या देवी,शरबती,संतरा देवी, इमरती अनारो देवी को शौल गीता ग्रंथ और तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर धैर्यवर्धन सिंह, कृष्ण कुमार अजय कुमार,विजेंद्र शर्मा, जय शर्मा, अनीता, डॉ. ममता शर्मा, अनामिका आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें