रेवाड़ी में राज्य प्रधान रामबीर व राज्य कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। राज्य प्रधान ने जिला अध्यक्ष का दायित्व डॉक्टर दुष्यंत कुमार प्राचार्य को व जिला उपाध्यक्ष क्रमशः डॉक्टर हरि प्रकाश प्राचार्य, मनोज कुमार प्राचार्य व हरीश चौहान प्राचार्य को दिया। जिला सचिव का दायित्व सतवीर इंदौर प्राचार्य व संयुक्त सचिव का दायित्व धर्मेंद्र पीजीटी इंग्लिश व अशोक कुमार पीजीटी मैथ्स को दिया।
संगठन सचिव का दायित्व रणसिंह जेबीटी को व जिला मीडिया प्रमुख का दायित्व डॉक्टर रामपाल शास्त्री प्राचार्य को दिया। हितेंद्र पीजीटी इंग्लिश वह राकेश कुमार पीजीटी केमेस्ट्री व प्रदीप कुमार पीजीटी हिस्ट्री को कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किया। राज्य प्रधान रामबीर ने जिला कार्यकारणी के गठन पर सभी को शुभकामनाएं दी वह भविष्य में एबीआरएसएम किस तरह शिक्षा व शिक्षक की बेहतरीन के लिए काम करेगी इस विषय पर भी विस्तार से चर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ दुष्यंत कुमार ने सभी को बताया कि यह शैक्षिक महासंघ भारतीयता पर जोर देते हुए शिक्षा व शिक्षकों की भलाई के लिए काम करता है। इस कार्यक्रम में सुंदर सिंह APC पतराम पीजीटी व अशोक कुमार पीजीटी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें