माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था रेवाड़ी में सावित्री बाई फुले जी की जयंती मनाई गई जो कि भारत की प्रथम महिला शिक्षक अध्यापिका थी ओर उनका संग्रह नारी जगत में अमुल्य है। समारोह की अध्यक्षता श्री मति विद्या देवी जी ने की व मंच का संचालन सतबीर सिंह चौहान ने किया।
इस समारोह में मुख्य रूप से संस्था प्रधान इंजिनियर बुधराम पवार, रामपाल मेहरा, फूल सिंह नाहरवाल, आरएस साँभरिया, जगदीश डहीनवाल, ईश्वर सिंह, महेशदत्त, बहादुर सिंह, राजकुमार जलवा, महिपाल, आर डी शर्मा, काशीराम, लाजपत व रवीन्द्र कुमार इत्यादि ने अपने भाषण में सावित्री बाई फुले के जीवन चरित्र व संघर्ष पर प्रकाश डाला समारोह में सभी संगठनों के साथ महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। अंत में समारोह की अध्यक्ष श्रीमति विद्यादेवी ने नारी की शिक्षा पर बल देते हुए सभी उपस्थित लोगो का धन्यवाद किया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें