Bhagalpur news:अरुनुज फिल्म्स दिल्ली की आगामी आवासीय कार्यशाला सिनेशाला 17 अप्रैल से


ग्राम समाचार, भागलपुर। अभिनय, फोटोग्राफी और फिल्म निर्माण में रूचि रखने वालों के लिए अरुनुज फिल्म्स प्रोडक्शन दिल्ली द्वारा 17 से 22 अप्रैल 2025 को कार्यशाला कराने जा रही है। जिसका नाम सिनेशाला रखा गया है। यह आवासीय कार्यशाला है। कैंपस में ही विद्यार्थी के रहने और खाने की व्यवस्था होगी। यह कार्यशाला महिला और पुरुष दोनों के लिए है, आयु 15 वर्ष से अधिक हो वो इसमें पार्टिसिपेट कर सकते हैं। अरुनुज फिल्म्स के फाउंडर शीतांशु अरुण का कहना है कि यह कार्यशाला प्रकृति की गोद में बसा हरियाणा के झिंझोली में सूर्या साधना स्थली में होता है। यहाँ एक दिनचर्या बनाई जाती है। चारदीवारी में बैठ कर आप अभिनेता या फिल्म निर्माता नहीं बन सकते।  इसके लिए आपको फील्ड पर जाना होता है। थ्योरी के साथ साथ प्रैक्टिकल का ज्ञान होना भी जरुरी है। यहाँ कम समय में थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल भी करवाया जाता है। एक एक्टर या फिल्मकार इस फील्ड में करियर कैसे बनाये उसका एक तरह से रोडमैप तैयार किया जाता है। आप हर पल अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अग्रसर होते हो। यह कार्यशाला का चतुर्थ संस्करण है। अरुनुज फिल्म्स के कार्यालय द्वारका दिल्ली में आते हैं। फिर वहां से आपको कार्यशाला क्षेत्र तक ले जाया जाता है। जाने के साथ आपको कैंपस टूर कराया जाता है, भोजन के पश्चात शिविर की शुरुआत होती है। फिर 6  दिन में क्या - क्या होना है उसका शेड्यूल विद्यार्थी को दिया जाता है। एक्टिंग, फिल्ममेकिंग, फोटोग्राफी, कास्टिंग इत्यादि कई विषयों पर थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल करवाया जाता है। जिसमेऊ फोटोग्राफ्स के द्वारा कहानी कहना, शार्ट फिल्म का निर्माण करना इत्यादि। बौद्धिक के साथ साथ शारीरक विकास भी बहुत जरुरी है।

इसके लिए 14 तरह के ओब्स्टेकल का प्रैक्टिस कराना, खेल में जैसे -टेजर हंट, टग ऑफ़ वॉर, वॉली बॉल, भारतीय खेल भी कराया जाता है। कुंजल, गरारे, जलनीति और नेचुरोपैथी बाथ जैसे मड बाथ, स्टीम बाथ, जेट बाथ इत्यादि होते हैं।  भोजन शुद्ध शाकाहारी होता है। रात्रि भोजन के उपरांत कल्चरल एक्टिविटी कराया जाता है जैसे नाटक, वन मिनट शो, डांडिया, म्यूजिकल चेयर इत्यादि। अपने - अपने क्षेत्र में पहचान बनाने वाले शिक्षक शिक्षार्थी को प्रशिक्षित करते हैं। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और भारतेन्दु नाट्य विद्यालय के विद्यार्थी रहे राकेश कुमार अभिनय का सेशन लेंगे। फोटोग्राफी के मेंटर शिवेंद्र सिंह को भारत सरकार के एक्स्प्लोर वर्ल्ड इंडिया में 1स्ट प्राइज, आठ बार रूस के 35 अवार्ड मिल चुके हैं। फिल्म के लिए लेखन का सेशन शिखर श्रीवास्तव द्वारा लिया जायेगा। अगर इस कार्यशाला का आप भी हिस्सा होना चाहते हैं तो 9315475645 पर कॉल या व्हाट्सप्प कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए  www.arunujfilms.com   पर जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि अरुनुज फिल्म्स के फाउंडर शीतांशु अरुण भागलपुर के बरारी के रहने वाला हैं।





 


Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें