Bhagalpur news:बिहार के विकास के लिए केंद्र का मिल रहा भरपूर सहयोग – मुख्यमंत्री


ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम लोगों के बीच आज भागलपुर आए हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करता हूं। साथ ही बिहार के राज्यपाल का भी स्वागत करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी सौभाग्य की बात है की किसान सम्मान निधि की राशि पूरे देश में किसानों को भेजी जा रही है। बिहार के 76 हजार से भी अधिक किसान इसमें  शामिल हैं। यह एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसका सीधा फायदा किसानों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने शुरू से ही कृषि पर जोर दिया है। कृषि रोड बनाकर विकास कार्यक्रम चलाया गया है। वर्तमान में काम चल रहा‌। बिहार में सरकार के प्रयास से दूध, अंडा, मांस एवं मछली का उत्पादन बढ़ गया है‌। पहले यहां मछली दूसरे राज्यों से आता था। अब बिहार मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और बिहार का विकास हो रहा है। बिहार विकास में भी इनका सहयोग मिल रहा है। पिछले बजट में आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गई है। अब इस वर्ष की योजना में बिहार में मखाना बोर्ड, पश्चिम नहर के लिए वित्तीय सहायता, राज्य स्तर के संस्करण, पटना आईटीआई के विस्तार की घोषणा की गई। इसीलिए इन सब के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से अभिनंदन करता हूं‌। बिहार की प्रगति के लिए केंद्र का सहयोग सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को हम लोग सरकार आए थे‌‌। उस समय सरकार बनी थी तब से बिहार के विकास में लगे हुए हैं‌। बिहार में तेजी से विकास हो रहा है। जब हम लोग पहली बार सरकार में आए थे, उस समय क्या यहां स्थिति थी। शाम के बाद कोई बाहर नहीं निकलता था। बहुत बुरा हाल था।‌ शाम में भी लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में कितना विवाद होता था। हिंदू मुस्लिम का झगड़ा करते रहते थे। पढ़ाई का हाल देखे थे। इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। सड़क बहुत कम थी और बिजली भी बहुत कम थु। देहाती इलाका में कहीं बिजली नहीं थी। पटना में 8 घंटे बिजली रहती थी। हम लोगों ने काम किया। राज्य में भाई चारे का प्रेम बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा की सभी जिलों में प्रगति यात्रा पर हम निकले थे और 400 से अधिक योजना की स्वीकृति दिए हैं। बिहार के विकास के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को कहा कि इस एरिया के विकास के साथ पूरे राज्य का विकास एवं देश का विकास कार्य करेंगे। पूरे देश में इन्हीं के नेतृत्व में विकास करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में पर्यटन बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गई। इस वर्ष के बजट में भी बिहार में मखाना बोर्ड, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कुशीनगर के लिए वित्तीय सहायता, राष्ट्रीय स्तर के 7 प्रसंस्करण संस्थान की स्थापना एवं पटना आईटीआई के विस्तार की घोषणा की गई।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें