ग्राम समाचार बोआरीजोर(गोड्डा)। बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र आदिवासी सर्पोटिंग क्लब हाट डुमरिया में सरस्वती पुजा के सुअवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार देर शाम समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ईसीएल जीएम ओपी दिनेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि मानस दता, जेएमएम क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष सह बीस सुत्री उपाध्यक्ष ताला बाबू हांसदा उपस्थित रहे। फाईल महामुकाबला झारखंड जानाम दिशोम और बीर बजल दुमका टीम के बीच खेला गया वही झारखंड जानाम दिशोम टीम प्रथम विजेता बने। इस आयोजन ने क्षेत्र में खेल प्रतिभा को उभारने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
प्रथम विजेता टीम झारखंड जानाम दिशोम टीम को 150000 रुपए नगद और ट्रॉफी ईसीएल जीएम ओपी दिनेश शर्मा और ग्राम प्रधान देविलाल सोरेन के संयुक्त हाथों से पुरस्कार प्रदान किया। द्वितीय पुरस्कार बीर बजल दुमका टीम को 125000 रुपए और ट्रॉफी देकर एनटीपीसी सीनियर मैनेजर के के सिंह और ए एस सी के अध्यक्ष तेजनारायण हांसदा के संयुक्त हाथों से पुरस्कार प्रदान किया गया। तृतीय पुरस्कार एफ सी कोल माइंस हाहाजोर टीम को 30000 रूपए और ट्रॉफी क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष तालाबाबू हांसदा, सांसद प्रतिनिधि मानस दाता के हाथों से प्रदान किया, जबकि चतुर्थ पुरस्कार कृष्णा क्लब रांची रामगढ़ टीम को 30000 रूपए और ट्रॉफी एएससी क्लब के उपाध्यक्ष रोबिन सोरेन और संयोजक संतलाल मरांडी ने प्रदान किया।
मैन ऑफ द सीरीज झारखंड जानाम दिशोम टीम के श्रीकांत सोरेन को 7000 और ट्रॉफी दे कर मनोहर हांसदा सचिव मनोज मुर्मू ने सम्मानित किया। मैन ऑफ़ द मैच बीर बजल दुमका टीम के दिनेश हेंब्रम को 5000 और ट्रॉफी देकर प्रेमलाल मरांडी मनोज मुर्मू सचिव सुनील सोरेन के हाथों से पुरस्कृत किया गया। बेस्ट गोलकीपर के रूप में झारखंड जानाम दिशोम टीम के जीतलाल मुर्मू को 3000 और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे, कॉमेंट्री कर रहे तुषार मुर्मू, राजेंद्र मरांडी और मनोज हांसदा ने अपने प्रसारण से लोगों का दिल जीत लिया। क्लब की ओर से इन्हें भी सम्मानित किया गया। इस आयोजन में आदिवासी स्पोर्टिंग क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें