ग्राम समाचार, कोडरमा ब्यूरो रिपोर्ट:- झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में कोडरमा पुलिस ने मंगलवार की सुबह 4 बजे गिरिडीह के न्यू बरगंडा में छापा मारा। वहां से छह छात्र गिरफ्तार किये गए हैं। कोडरमा एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई छापेमारी में कई मोबाइल फोन और भारी मात्रा में प्रश्न पत्र भी बरामद किए गए हैं। पेपर लीक से संबंधित साक्ष्य भी मिले हैं, वहीं गिरफ्तार किए गए लोगों में एक मास्टरमाइंड भी बताया जाता है। सभी गिरफ्तार छात्रों को लेकर पुलिस कोडरमा पहुंच रही है, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Kodarma News: पेपर लीक मामले में कोडरमा पुलिस ने की छापेमारी 6 गिरफ्तार
ग्राम समाचार, कोडरमा ब्यूरो रिपोर्ट:- झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में कोडरमा पुलिस ने मंगलवार की सुबह 4 बजे गिरिडीह के न्यू बरगंडा में छापा मारा। वहां से छह छात्र गिरफ्तार किये गए हैं। कोडरमा एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई छापेमारी में कई मोबाइल फोन और भारी मात्रा में प्रश्न पत्र भी बरामद किए गए हैं। पेपर लीक से संबंधित साक्ष्य भी मिले हैं, वहीं गिरफ्तार किए गए लोगों में एक मास्टरमाइंड भी बताया जाता है। सभी गिरफ्तार छात्रों को लेकर पुलिस कोडरमा पहुंच रही है, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें