ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पथरगामा थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में बीती रात्रि बिहार के कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लगमा ग्राम निवासी सुनील रिखियासन ने पत्नी की गमछा से गला दबाकर मौत के घाट उतारा कर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की बेरहमी से हत्या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक महिला की पहचान सुविया देवी के रूप में की गई है। आरोपी से महिला की शादी 13 साल पहले पड़ोसी बिहार राज्य के कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लगमा ग्राम में हुई थी। दोनों से 3 बच्चा भी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका के ससुराल के सभी सदस्य और पति उसे प्रताड़ित करते थे। इसे लेकर कई बार परिवार के लोगों द्वारा आपस में बैठकर राजीनामा भी किया गया था। लेकिन घर में कलह जारी रहा। प्रताड़ना से तंग आकर मृतिका मायके उदयपुर आ गई थी। गत 6 माह से उसका पति सुनील रिखियासन ससुराल उदयपुर में ही रहने लगा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी, थाना प्रभारी मनोहर कुमार अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक ज्योति तिवारी, विनोद बैठा आदि द्वारा दलबल के साथ पहुंच मामले की जानकारी ले लाश को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण हेतु सदर अस्पताल गोड्डा भेजा गया। समाचार भेज जाने तक मृतिका के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी ने कहा यह हत्या का मामला है।कहा कि आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी में जुट गई है, आरोपी पति सुनील रिखियासन बहुत ही जल्द पुलिस के गिरफ्त में होगा।
Pathargama News: गमछा से गला घोंट कर पत्नी की हत्या कर पति फरार

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें