संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 648वीं जयंती प्रकाश उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। रेवाड़ी में संत रविदास मंदिर में गुरु रविदास जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सहकारिता अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मंत्री बनवारी लाल ने गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शीश नवाया। इस अवसर पर भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इसके पश्चात रविदास जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रविदास मंदिर पहुंचने पर डॉक्टर बनवारी लाल का फूलमाला और पगड़ी पहनाकर व शहनाई बजाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संत गुरु रविदास सेवा समिति के प्रधान हंसराज चौधरी तथा मंच संचालन नगर पार्षद प्रवीण चौधरी शालू ने किया।
प्रवीण शालू ने कहा कि पूर्व केबिनेट मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल आज भले ही मंत्री ना रहे हो लेकिन रविदास मंदिर के लिए इनका हमेश सबसे अधिक सहयोग रहता है। जब ये मंत्री थे उस समय भी इन्होंने रविदास मंदिर के लिए सहयोग देने में कोई कमी नहीं छोड़ी आज ये मंत्री पद पर नहीं है फिर भी इनका योगदान हमेशा बना रहता है। शालू ने कहा कि डॉक्टर बनवारी लाल की दिल्ली चुनाव में एक विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार में बतौर प्रभारी के रूप में ड्यूटी लगाई गई थी उस सीट के साथ डॉक्टर बनवारी लाल दिल्ली फतह कर हमारे बीच पहुंचे है।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज में उस समय भाईचारे व बराबरी का संदेश दिया था जब सामंती व्यवस्था में जातिगत छुआछूत व भेदभाव से समाज ग्रस्त था।
गुरु रविदास ने आध्यात्मिक व समाज सुधार का कार्य एक साथ करके समाज के निचले तबके के लोगों को आध्यात्मिक व सामाजिक रूप से सबल बनाने का ऐसा प्रभावी काम किया जो गुरु रविदास जी को श्रेष्ठ संतों व समाज सुधारको का सिरमौर बनाता है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास की प्रसिद्धि वाणी मन चंगा तो कठौती में गंगा जीवन का ऐसा सार है जिसे मानने वह समझने से व्यक्ति में गुणात्मक क्रांतिकारी परिवर्तन होना तय है।
उन्होंने कहा कि गुरु रविदास की शिक्षाएं उनका स्वयं का जीवन ऐसा प्रेरणादायक है कि उनके दिखाए रास्ते पर चलने से व्यक्ति के जीवन में ऐसा आध्यात्मिक व सामाजिक परिवर्तन आता है जहां तेरे-मेरे की भावना समाप्त होकर समानता व मानवता की भावना पनपती है। समाज में गैर बराबरी व आर्थिक विषमता को समाप्त करने के लिए महान संत गुरु रविदास का दर्शन सभी के लिए प्रेरणादायक है।
डॉ बनवारी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी संत महात्माओं एवं महापुरुषों की जयंती को सरकारी तौर पर मना रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार हमारे संत समाज द्वारा सिखाये गए और हमारी भारतीय संस्कृति में निहित नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों को अपनी योजनाओं के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रही है। मंत्री ने कहा कि देश के चहुंमुखी विकास को पूर्ण रूप से सार्थक करने के लिए सामाजिक समरसता का होना अति आवश्यक है। इससे पूर्व गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर शहर भर शोभा यात्रा निकाली गई।
वहीं दूसरी ओर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 648वीं जयंती जिला भाजपा कार्यालय रेवाड़ी में धूमधाम से मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला रेवाड़ी की ओर से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 648वीं जन्म जयंती के भव्य कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय रेवाड़ी मैं बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की जयंती पर पार्टी कार्यालय में चित्र के समक्ष आए हुए सभी अतिथिगणो ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जितेंद्र कुमार वाल्मीकि प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा हरियाणा प्रदेश, राम सिंह सामरिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, राजेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, मनोज कुमार जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा, धर्मेंद्र मोरवाल जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी सतपाल धुपिया, राममेहर, दिलीप शर्मा आदि अनेक कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
वहीं रेवाड़ी के धारुहेड़ा में गुरु रविदास सेवा समिति की ओर से सोहना रोड़ स्थित डा. भीमराव अंबेडकर पार्क में संत शिरोमणी गुरु रविदास की 648वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शिरकत की तथा शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह यादव ने की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अजीत कोसलिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष अतर सिंह पांचाल, मनोज सैनी, अशोक कोसलिया, रामनिवास प्रजापति, इंद्रपाल मुकदम, कार्तिक सरपंच, प्रेम सरपंच, त्रिलोकचंद धारीवाल, रीना, सावन, डीएम यादव, जेके बंसल, यशपाल शौर्य, चाप सिंह शौर्य समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग एवं समिति सदस्य व लोग मौजूद रहे।
समारोह में पहुंचने पर समिति प्रधान सुंदरलाल बुराडिया की अगुवाई में समिति पदाधिकारियों व गणमान्य लोगों ने लक्ष्मण यादव का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। विधायक ने बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तथा संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा शोभा यात्रा को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें संत रविदास की मूर्ति समेत अनेकों कलाकारों की झांकियों को प्रदर्शित किया जिसमे बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा में हिस्सा लिया।
विधायक ने कहा कि देश में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों तथा लोगों को जागृत करने के लिए हमारे संत-महात्माओं ने अपना पूरा जीवन लगा दिया। उन्हीं में से एक संत रविदास ने समाज में व्याप्त वर्ग-भेद को समाप्त करने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। संत रविदास के उपदेश आज भी मानव कल्याण के लिए प्रासंगिक है। उनके विचारों को अपनाकर समाज में एकरुपता लाई जा सकती है, जो देश व समाज के विकास के लिए आज की आवश्यकता भी है।
उन्होंने कहा कि संत रविदास के संदेशों को आत्मसात करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने हमारे संतों को बड़ा सम्मान देते हुए उनकी जयंतियों को प्रदेश स्तर पर मनाने का कार्य किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार संतों के दिखाए रास्ते पर चलकर गरीब कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। समिति पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को संत रविदास का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमे भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें