ग्राम समाचार, भागलपुर। जिले के गोराडीह प्रखंड के काशिल गांव में रविवार को आप सबकी आवाज (राष्ट्रीय) पार्टी के द्वारा स्वागत सह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें काफी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडल ने की, जबकि संचालन कन्हैया सहाय ने किया। समारोह आयोजन के संयोजक प्रसेनजीत कुमार सिंह उर्फ हंसल सिंह थे और विशेष सहयोग पंचम श्रीवास्तव उर्फ सनातन ने दिया। इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं आसा के संस्थापक अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि आर. सी. पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आसा किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं है, बल्कि उन नीतियों के खिलाफ है जो आम जनता के लिए समस्याएं पैदा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भागलपुर को उद्योग धंधों का हब बनाया जाएगा। पार्टी के नीतियों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य सभी परिवारों की खुशहाली सुनिश्चित करना। किसानों और युवाओं की पूर्ण भागीदारी को बढ़ावा देना और सभी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बिहार को एफआईआर के डर से मुक्त प्रदेश बनाना। उन्होंने यह भी घोषणा किया कि बिहार में अक्षय ऊर्जा को मुख्य स्रोत बनाया जाएगा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा, युवाओं को जब तक रोजगार नहीं मिलेगा तब तक उन्हें एकमुश्त सहायता राशि दी जाएगी। महिलाओं को अन्य पार्टियों की तुलना में अधिक डीबीटी सहायता दी जाएगी और किसानों को केंद्र सरकार से अधिक सम्मान निधि दी जाएगी। किसानों को पेंशन दिया जाएगा, महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान योजना के तहत अन्य राज्यों के सरकार से 100 रुपए अधिक दिए जाएंगे। बच्चों को बेहतर कोचिंग की व्यवस्था होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आसा बिहार की नई राह प्रशस्त करेगी और जनता को खुशहाल बिहार की ओर ले जाएगी।
वहीं कुमार सनातन उर्फ पंचम श्रीवास्तव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार की प्रशासनिक पकड़ कमजोर हो गई है और सरकारी विभाग के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे जनसंघ से भाजपा बनी, वैसे ही आसा बिहार में सत्ता में आकर खुशहाल राज्य की नींव रखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि जब आर. सी. पी. सिंह प्रशासनिक सेवा में थे, तब बिहार ने कुशासन से सुशासन की ओर कदम बढ़ाया था। इसके पूर्व आसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत हंसल सिंह ने किया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें