यह तीन दिवसीय आवासीय शैक्षणिक भ्रमण केरल इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल एडमिनिस्ट्रेशन (KILA) में आयोजित किया जा रहा है। इस दल में गोड्डा समेत रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, दक्षिणी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, लातेहार, गढ़वा, साहेबगंज और पाकुड़ जिलों के जिला परिषद अध्यक्ष शामिल हैं।
प्रतिनिधिमंडल केरल की पंचायती राज व्यवस्था की कार्यप्रणाली को गहराई से समझेगा, जिसमें फंड, फंक्शन और फंक्शनरीज (निधि, कार्य और कार्यकर्ता) की जानकारी प्राप्त करना शामिल है। वे केरल के एक ग्राम पंचायत और एक जिला परिषद का भी दौरा करेंगे, जिससे उन्हें जमीनी स्तर पर इस व्यवस्था को समझने का मौका मिलेगा।
इस अध्ययन दौरे का मुख्य उद्देश्य केरल के सफल मॉडल से सीखकर झारखंड में भी पंचायती राज व्यवस्था को नए सिरे से लागू करना है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें