![]() |
होली मनाते युवा |
ग्राम समाचार, जामताड़ा। फतेहपुर बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों का त्योहार होली शुक्रवार को धूमधाम और हर्सोल्लास से मनाया गया। रंग,गुलाल और अबीर से एक- दूसरे को सराबोर करने की होड़ लगी रही। होली के गीतों पर झूमते गाते मस्ती के साथ रंगों का त्योहार पूरे प्रखंडों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आपसी सौहार्द भेदभाव को मिटाकर एक दूसरे से गले मिलते व शुभकामना देकर रंगों का पर्व को मनाया गया। साउंड सिस्टम में आधुनिक गीतों हर तरफ होलीमय वातावरण बना हुआ था। बच्चे, बूढ़े,जवान सभी होली की मस्ती में देखा गया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें