ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट। पथरगामा थाना कांड संख्या 97/24 के आरोपी रंजन कुमार जो कि प्रभाशंकर मिश्र के बेटे हैं जो मुजफ्फरपुर के थाना सकरा, ग्राम सिंहों के निवासी हैं को पथरगामा थाना के अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रंजन कुमार पहले फरार था। लेकिन पथरगामा थाना के अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने उसे पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत की। जानकारी के अनुसार मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरिया ग्राम निवासी संजय यादव का है। आरोपी ने संजय यादव से गोड्डा में मॉल खोलने के लिए फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 25 लाख रुपया ठग लिया था। संजय यादव के फर्द बयान पर पथरगामा थाना में केस दर्ज किया गया था। पथरगामा थाना के अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने आरोपी का पीछा करते हुए। उसे पटना(बिहार) के दीघा थाना क्षेत्र स्थित मेरिनड्राईव से गिरफ्तार किया। इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस की कार्रवाई बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में हुई जहां पुलिस टीम ने जोश और जांबाजी से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। आरोपी को गिरफ्तार कर पथरगामा थाना लाया गया और वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला सिर्फ 25 लाख रुपए का ही नहीं बल्कि आरोपी ने मॉल फ्रेंचाइजी देने के नाम पर अन्य कई लोगों को करोड़ों का चूना लगा चुका है। पथरगामा थाना के अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में सुरक्षा का ऐहसास बढ़ा है। और स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
Pathargama News: 25 लाख रुपए के गबन का आरोपी गिरफ्तार

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें