ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- प्रखंड कार्यालय में मईया सम्मान योजना को लेकर महिलाओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। जानकारी के अनुसार पिछले तीन महीनों से मईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खातों में धनराशि नहीं पहुंची थी। कुछ दिन पहले राज्य सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खातों में पैसा भेजा गया। लेकिन जिन महिलाओं के खातों में अभी तक पैसा नहीं आया था। वे अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यालय पहुंचकर जांच करवा रही हैं। महिलाएं यह जानने के लिए कार्यालय आ रही हैं। कि उनके खाते में पैसा क्यों नहीं आया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के कंप्यूटर ऑपरेटर कृष्ण मोहन यादव ने बताया कि जिन महिलाओं के खातों में पैसा नहीं आया है उनके राशन कार्ड में नाम गलत दर्ज होना या एक महिला के कई बैक खाते होने की समस्याएं मुख्य कारण हैं। इन कारणों के चलते महिलाओं को राशि का सही-सही जानकारी नहीं मिल पा रही है जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के कंप्यूटर ऑपरेटर ने कहा कि कार्यालय में सभी महिलाओं को उनकी समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी जा रही है। ताकि सुधार के बाद उन्हें मईया सम्मान योजना का लाभ मिल सके।
Pathargama News: प्रखंड कार्यालय में मंईया सम्मान योजना को लेकर महिलाओं की उमड़ी भीड़

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें